RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य भेंट।

नई दिल्ली/24 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पारम्परिक तरीके से हिमाचली टोपी, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं और खेलों को अभूतपूर्व प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। आगामी 12 जनवरी को युवा दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर युवाओं और खेल को जोड़ने वाले ‘खेलो इंडिया’ जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले 5 सालों में मध्यप्रदेश सरकार खेलों की विभिन्न विधाओं में स्टेडियम और अन्य खेल अधोसंरचनाएं विकसित कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 05 अप्रैल 26

rktvnews

भोजपुर:परंपरागत रूप से निकला “ताज़िया का मातमी जुलूस।

rktvnews

कला में निवेश करना और एनिमेशन में प्रतिभाओं को बढ़ावा देना बहुत महत्वपूर्ण है; एनीमेशन बच्चों को स्टोरीटेलिंग का एक सुंदर प्रारूप है: फिल्म निर्माता शुजित सरकार

rktvnews

दरभंगा: नकली दवा व्यवसाय में सजयाफ्ता भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को बर्खास्त करो

rktvnews

राष्ट्रपति ने मॉरिटानिया का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:हिंदू जागरण मंच द्वारा केशवपुर गंगा घाट से आरा सिद्धनाथ मंदिर तक निकाली गई कावड़ यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment