RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

प्रखंड बनियापुर अंतर्गत विद्यालयों का उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने किया निरीक्षण।

सारण/छपरा 13 जुलाई।आज उपविकास आयुक्त, सारण प्रियंका रानी के द्वारा बुधवारीय जॉंच के तहत राजकीय मध्य विद्यालय, बनियापुर, बालक अंचल-01 सारण एवं प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर, अंचल बनियापुर 02 सारण की समीक्षा की गयी।
विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिती, विद्यालय में नामांकित कुल छात्र-छात्राओं की संख्या एवं उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, खेदकूद सामग्रियों की व्यवस्था, उपस्करों एवं विद्यालय भवन की भौतिक स्थिति, विद्यालय शिक्षा समिति एवं अभिभावक शिक्षक बैठक आदि विन्दुओं की समीक्षा की गयी।
निरीक्षण के क्रम में शौचालयों की आवश्यक साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, विद्यालय में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। साथ ही डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विद्यालय परिसर में आवश्यक साफ-सफाई रखने एवं मच्छरों के पनपने वाले स्थानों (जल-जमाव/गंदगी) पर दवा/तेल इत्यादि का छिड़काव समय-समय पर कराने का निदेश दिया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर : ’छत्तीसगढ के विकास और अर्थव्यवस्था में इंजन की तरह है यहां के उद्योगः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’

rktvnews

चतरा:26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में निम्नतम श्रेणी वाले विभागों के साथ की बैठक सुधार करने के दिए निर्देश।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment