RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पदमश्री लोक कलाकार रामचंद्र मांझी की पुण्यतिथि पर भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)10 सितंबर। आरा के पटेल बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर भिखारी ठाकुर के शिष्य लोक कलाकार पद्मश्री रामचंद्र मांझी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन सामूहिक रूप से किया गया।संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन व्यास कमलेश पासवान द्वारा किया गया।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान ,भोजपुरी शोध एवं विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कलाकार कृष्णेंदु ,उमेश कुमार सुमन,मनोचिकित्सक अरविंद कुमार राय, जनमित्र सचिव विजय मेहता, भोजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी, डॉ शीलभद्र, सीता देवी,विश्व प्राकृतिक परिषद के यशवंत सिंह,अमरदीप कुमार जय,बिनोद सिंह,महेश्वर चौधरी,छपरा के मनोज कुमार, कृषक जितेंद्र सिंह आदि ने कहा की इस श्रद्धांजलि सभा में हम संकल्प ले की भोजपुरिया संस्कृति को बचाने और भोजपुरी को आठवी अनुसूची में शामिल कराने के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाए।दिन प्रतिदिन हमारे संस्कृति और संस्कार नष्ट होते जा रहे हैं जिसे बचाने की आवश्यकता है साथ ही भोजपुरी भाषा को आठवी अनुसूची में शामिल कराने हेतु एक जनांदोलन चलाने की रूपरेखा तैयार की जाएं नही तो आने वाले दिनों में जो हाल प्राकृत भाषा संस्कृत का हुआ है उससे भी खराब स्तिथि भोजपुरी भाषा की हो जायेगी।
वक्ताओं ने कई उदाहरण देते हुए बताया की आज भोजपुरी का स्वरूप किस तरह का हो गया है जो किसी से छिपा नहीं है।मंच से यह प्रयास होना चाहिए की भोजपुरी के विकास के नाम पर चल रहे संगठनों से तालमेल कर भोजपुरी के प्रति सामाजिक चेतना पैदा की जाए ताकि जनांदोलन वृहत आकार ले ले। यही सच्ची श्रद्धांजलि पद्मश्री रामचंद्र मांझी के प्रति होगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगो में गांधी जी,दिनेश मिस्त्री,चंद्रशेखर पांडेय,अमरेश कुमार सिंह,शिव जी कुमार सहित अन्य लोग थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बृजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, विशेष रूप से स्‍मरण कराता है कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक मूलभूत अंग है: प्रधानमंत्री

rktvnews

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईकेएसवी की कुलपति डाॅ. लवली शर्मा के कार्यों को सराहा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण स्थापना दिवस:51 सालों में बेहतर और बेमिसाल बना है पश्चिम चम्पारण जिला : जिलाधिकारी।

rktvnews

भारत नई दिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी करेगा।

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने ली डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment