RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान नहीं, समावेशी और समृद्ध समाज की आधारशिला।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)08 सितंबर।यह बातें उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर जदीद में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में उभर कर आई। साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला है। इसी संदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साक्षरता के महत्व, इसके सामाजिक सरोकार तथा बदलते वैश्विक परिदृश्य में इसकी भूमिका से अवगत कराया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने कहा कि साक्षरता समावेशी विकास को गति देने, टिकाऊ भविष्य का निर्माण करने तथा आजीविका और आर्थिक विकास के अवसरों का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि साक्षरता की आवश्यकता को महसूस करते हुए यूनेस्को ने 26 अक्टूबर 1966 को अपने 14वें अधिवेशन में प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का निर्णय लिया था। वर्ष 1967 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया।
शिक्षिका/साहित्यकार मीरा सिंह सिंह ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की 60वीं वर्षगाँठ है।इस वर्ष की थीम “लोग, ग्रह और समृद्धि के लिए साक्षरता”रखी गई है। उन्होंने कहा कि साक्षरता का दायरा महज अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है। यह सामाजिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक विकास और बेहतर भविष्य के निर्माण से गहराई से जुड़ी है। एक जागरूक और साक्षर नागरिक अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने के साथ समाज के विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभा सकता है।
शिक्षिका निशा ने वर्तमान जलवायु संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि साक्षरता को पर्यावरणीय जागरूकता से जोड़ना समय की आवश्यकता है। साक्षर समाज ही पर्यावरणीय चुनौतियों को समझकर अपने ग्रह को सुरक्षित और टिकाऊ बनाए रखने में सार्थक योगदान दे सकता है।शिक्षिका दिव्यांशी प्रभा ने साक्षरता को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए कहा कि साक्षरता आर्थिक विकास के नए अवसरों के द्वार खोलती है। किसी भी देश की प्रगति उसके नागरिकों की शिक्षा, कौशल और जागरूकता पर निर्भर करती है। शिक्षिका प्रीति ने अपने वक्तव्य में कहा कि व्यक्ति की आजीविका, आत्मनिर्भरता और समृद्धि साक्षरता के बिना संभव नहीं।विद्यार्थियों में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शिक्षा के व्यापक महत्व को समझाने पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि साक्षरता से समाज जागरूक, व्यक्ति सक्षम गया। और राष्ट्र विकसित होता है कार्यक्रम में धनजी चौधरी, रितेश चौधरी, प्रमोद उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका डीसी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट।

rktvnews

भोजपुर: आरा स्टेशन पर बच्चे के गले से काटी लॉकेट ,गिरफ्तार।

rktvnews

भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग की पांचवीं बैठक नई दिल्ली में।

rktvnews

दुमका:पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उपायुक्त ने डीटीडीसी की बैठक आहूत की, पर्यटन विकास को लेकर दिए कई निर्देश।

rktvnews

राजस्थान के सभी स्कूलों में एक साथ हुआ ‘सूर्य नमस्कार‘ का सामूहिक अभ्यास , शिक्षा मंत्री ने जयपुर के चौगान स्टेडियम में बच्चों के साथ किया सूर्य नमस्कार।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में नई शिक्षा नीति के तहत कार्यक्रम आयोजित, शिक्षित बनो सशक्त बनो :डॉ शिखा

rktvnews

Leave a Comment