RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राधेश्वर आजाद की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अगस्त।संत रविदास जनसेवा संगठन, भोजपुर के तत्वावधान में कृष्ण चेतना समिति, आरा के सभागार में स्व. राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह ‘नेता जी’ की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर आनंद हॉस्पिटल के संस्थापक एवं भोजपुर के पूर्व एसीएमओ तथा प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. के.एन. सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता पशु चिकित्सक गोपाल जी साधु ने की। मुख्य अतिथि डॉ. के.एन. सिन्हा ने कहा कि विभिन्न अवसरों पर स्वास्थ्य शिविर लगाने का उद्देश्य दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना हमारा कर्तव्य और अधिकार दोनों है। स्वस्थ रहकर ही हम अपने, अपने परिवार, समाज और देश के कल्याण, उन्नति एवं प्रगति में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय, किडनी और लीवर से संबंधित बीमारियों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने खान-पान में संयम बरतने के साथ नियमित योग एवं व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।इस अवसर पर समाजसेवी अमरदीप कुमार ‘जय’ ने स्व. अवधेश सिंह के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Related posts

राजेश मल्होत्रा ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

दिव्यांगजन कल्याण में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य।

rktvnews

चतरा:पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा चतरा को राज्य में सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

एटली, अल्लू अर्जुन और सन पिक्चर्स साथ ला रहे हैं एक मेगा पैन-इंडिया फिल्म।

rktvnews

आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ के संदेश के साथ देशभर के 11 शहरों में युवाओं की ‘बाइकर्स रैली’ निकाली जाएगी।

rktvnews

भोजपुर: हत्याकांड के दो अभियुक्त अवैध हथियार संग गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment