RK TV News
खबरें
अपराध

भोजपुर:होटल संचालक लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; देसी राइफल, कारतूस व नकदी बरामद।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।भोजपुर पुलिस ने कोईलवर थाना क्षेत्र में होटल संचालक से हथियार के बल पर लूट एवं फायरिंग की घटना का 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक अवैध देसी राइफल, एक कारतूस, लूट की राशि में से 2,500 रुपये नकद, वादी का मूल आधार कार्ड तथा लूटा गया मोबाइल चार्जर बरामद किया गया है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कोईलवर निवासी मुन्ना कुमार राय तथा बनपुर टोली निवासी अभिषेक कुमार उर्फ मोदी के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि होटल संचालक अरविंद कुमार से हथियार के बल पर लूटपाट और फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों ने पहले रेकी की थी। प्रारंभिक जांच में आठ अपराधियों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।भोजपुर पुलिस ने दावा किया है कि फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाया गया छापेमारी अभियान!एक ट्रैक्टर स्टोन चिप्स लदा हुआ व तीन ट्रैक्टर बालू लदा हुआ किया गया जब्त।

rktvnews

भोजपुर : 384 पीस फ्रूटीनुमा अंग्रेजी शराब व मोटरसाइकिल बरामद।

rktvnews

भोजपुर:मुफस्सिल थानान्तर्गत 01 ट्रक में लदा कुल-1750.68 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब माफिया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : घर मे बक्सा मे रखे नगद व गहना की हुई चोरी! नदी किनारे मिला खाली बक्सा।

rktvnews

गढ़वा:महुआ शराब के अवैध निर्माण एवं बिक्री के रोकथाम हेतु चला अभियान।

rktvnews

राजस्व खुफिया निदेशालय ने लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य की 1.5 किलोग्राम से भी अधिक कोकीन जब्त की, एक नाइजीरियाई नागरिक सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment