RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : ट्राई साइकिल पर अंग्रेजी शराब बरामद! विकलांग भी कर रहे तस्करी! करनामेपुर पुलिस ने दो को भेजा जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 जुलाई। भोजपुर जिला की करनामेपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ महुआर पुल पर से ट्राईसाईकिल पर शराब लेकर आ रहे दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनमे एक विकलांग भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से 180 एम एल का 96 पीस 8 पीएम फ्रूटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की कुल मात्रा 17.28 लीटर है। इस संबंध मे करनामेपुर थाना मे उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 64/26 दिनांक 18/7/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों शराब तस्कर वीर बहादुर साहनी (26 वर्ष) पिता स्व बिहारी मल्लाह तथा हरे राम ठाकुर (42 वर्ष) पिता रामप्रवेश ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों देवमलपुर बहुदरी गाँव के रहने वाले बताये जाते हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़:सैकड़ों मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा : आम जनता पस्त, लेकिन मोदी मस्त, उन्हें जाना ही होगा।

rktvnews

भोजपुर:निःशुल्क जांच व सम्मान समारोह में बोले संस्थापक जरूरत मंदों की सेवा ही हमारा उद्देश्य।

rktvnews

IA डोनार ( दरभंगा ) में स्थापित होगी मखाना प्रोसेसिंग इकाई, ₹27.44 करोड़ के निवेश से 300 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

एकोब्रह्म विश्वरूपम्! :मोहन धनराज

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:05 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने 8 बालू तस्करों को भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस,नगद राशि सहित किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment