RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पटना:जिला तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चयनित हुए कीर्त्यादित्य और उत्तरायण।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )19 जुलाई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त, बेउर पटना स्थित विद्यालय पाटलिपुत्र विद्यापीठ के दो प्रतिभाशाली छात्रों उत्तर उत्तरायण और कीर्त्यादित्य ने डीपीएस पटना ईस्ट में आयोजित इंटर स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगामी जिला तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की है।

प्रतियोगिता के 50 मीटर फ्रीस्टाइल वर्ग में लगभग 30 प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबले में विद्यालय के दोनों छात्रों ने टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

* ऐश्वर्य कृत्यादित्य (कक्षा ७) ने ४७ सेकंड का समय लेते हुए पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा-९ के छात्र उत्तरायण ने ५८ सेकंड के समय के साथ सातवाँ स्थान हासिल किया।

विद्यालय के अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा अनिल सुलभ तथा प्राचार्या मेनका झा ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्र जिला प्रतियोगिता के फाइनल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने अभिभावकों तथा बिहार का नाम गौरवान्वित करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता के लिए विद्यालय के खेल विभाग, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की ।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने एमपी लीड फेलो से कहा, नेतृत्व का आकलन सेवा से होता है, अधिकार से नहीं

rktvnews

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पताल में 5 करोड़ दाखिलों को मंजूरी।

rktvnews

महिला कॉलेज,आरा में संग्रहालय एवं अभिलेखागार का ऐतिहासिक महत्व पर गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और जिला प्रशासन के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

जयपुर डिस्कॉम के प्रथम शिशु पालना गृह का लोकार्पण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 मार्च 24

rktvnews

Leave a Comment