
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून।शनिवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा बखोरापुर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास अंतर्गत विधायक फंड से निर्मित यात्री शेड का उदघाटन किया गया।
बखोरापुर पहुंचने पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह को कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता द्वारा स्वागत किया गया।
बड़हरा विधायक ने चार लाख पचीस हजार से निर्मित यात्री शेड का विधिवत फीता काटकर उदघाटन किया। यात्री शेड का उदघाटन होते ही ग्रामीण जनता मे खुशी का लहर दौड़ पड़ा।
उक्त अवसर पर विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बखोरापुर मे निर्मित यह यात्री शेड बहुत अच्छा बना है।यहाँ यात्री को विश्राम करने का अच्छा व्यवस्था किया गया है। लोगो की मांग पर मैने इस योजना को अनुशांसित किया था,जो आज पूर्ण हो गया।
कार्यक्रम में शत्रुध्न सिंह,शुभम पांडेय,डब्लू सिंह, संजय सिंह, मुन्ना सिंह, सुब्रांशी सिंह, पप्पू सिंह, संतोष सिंह, राजू सिंह सम्पत सिंह, सोहन सिंह, राजेंद्र राम, उज्ज्वल सिंह, सौरभ सिंह, राजा सिंह, रवि सिंह, प्रेम सिंह, सतेन्द्र सिंह एवं बखोरापुर के जनता शामिल थे।
