RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्रीमैन सुजीत को पर्यावरण दिवस पर किया सम्मानित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)06 जून।5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ट्री मैन सुजीत कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद एवं सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
ट्री मैन सुजीत पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से हजारों पौधे लगाकर लोगों को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया है। उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियान का प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों पर देखने को मिल रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग पर्यावरण संरक्षण से जुड़ रहे हैं।
सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच ट्री मैन सुजीत जैसे समाजसेवियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके कार्य न केवल पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में सहायक हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को भी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद ट्री मैन सुजीत ने कहा कि यह सम्मान उनके अकेले का नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जो पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के इस अभियान से जुड़े हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए।
उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटा-सा योगदान भी दे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ट्री मैन सुजीत का अभिनंदन किया और उनके कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
सम्मान प्राप्त करने के लिए उन्हें सीतामढ़ी वन प्रमंडल पदाधिकारी डॉ अमिता,स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद , पत्रकार इत्यादि ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सदर अनुमंडल के विभिन्न मतदानकेन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

गार्ड अदला बदली समारोह का नही होगा 25 को आयोजन।

rktvnews

14 अगस्त के सोशल मीडिया पर वायरल स्कूल और आंगनबाड़ी के अवकाश की ख़बर झूठी,अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने किया खंडन! एफआईआर के दिए निर्देश।

rktvnews

‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ की मिसाल बनी अयोध्या।

rktvnews

आज के दिन ही हुआ था हाईड्रोजन बम का परीक्षण।

rktvnews

ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में जैव ईंधन की प्रमुख भूमिका : सचिव, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय।

rktvnews

Leave a Comment