RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका में पशु सखियों द्वारा पशुधन स्वास्थ्य संवर्धन अभियान जारी।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)06 जून।जेएसएलपीएस के तहत जिले की पशु सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं पशुधन की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में जिले के सभी प्रखंडों में बकरी एवं मुर्गी पालन करने वाले परिवारों के बीच व्यापक कृमिनाशन एवं टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत पशुओं को विभिन्न संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने हेतु कृमिनाशक दवाओं का वितरण एवं आवश्यक टीकाकरण किया जा रहा है। पशु सखियों द्वारा गांव स्तर पर पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पोषण, साफ-सफाई तथा रोग प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
इस पहल से पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि होने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं की आजीविका को मजबूती मिल रही है। पशु सखियों के माध्यम से गांवों में पशुपालन संबंधी सेवाएं सुलभ होने से पशुपालकों को समय पर उपचार एवं परामर्श प्राप्त हो रहा है।
जिला प्रशासन एवं जेएसएलपीएस द्वारा संचालित यह अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा महिलाओं की आय में वृद्धि करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Related posts

रायपुर : राज्यपाल ने पीएम जनमन आवास हितग्राही को सौंपी चाबी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया।

rktvnews

बिल्डर के विरोध के बाद भी पंचशील ग्रीन्स 1 में मंदिर के लिये भूमि पूजन।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड और नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं और बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्त पोषण समाधान पर मिलकर काम करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: पुरानी पेंशन की मांग को ले राष्ट्रव्यापी काला सप्ताह दिवस का समापन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मराठवाड़ा मुक्ति दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment