RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव संग्रहालय में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक परिचर्चा आयोजित।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक परिचर्चा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल, केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), भोपाल तथा मानव संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ संग्रहालय के जनजातीय आवास परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण से हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे रोपित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
परिचर्चा सत्र का शुभारम्भ स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिसमें मनीष गौतम, निदेशक, पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। इसके पश्चात पराग मांदले, सहायक निदेशक, केंद्रीय संचार ब्यूरो ने केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों के जनकल्याणकारी कार्यों एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पहलों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि मालती राय ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।
द्वितीय सत्र में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण के विविध आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. मीना अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर, मैनिट भोपाल ने “ऊर्जा संरक्षण से पर्यावरण संवर्धन” विषय पर व्याख्यान देते हुए ऊर्जा बचत को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। डॉ. योगेश दुबे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम), भोपाल ने “दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण” विषय पर व्यवहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। विषय विशेषज्ञ गिरीश जोशी ने “पर्यावरण संरक्षण : आज की आवश्यकता” विषय पर उद्बोधन दिया तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं प्रो. तरुण सेन, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ने “जागरूकता कार्यक्रमों में सोशल मीडिया की भूमिका” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।
मानव संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने , पुनीत वन (Sacred Grove) की अवधारणा पर प्रकाश डाला और कहा कि आज भारत की प्राचीन परंपराओं से पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा जल है तो जीवन है और जल है तो कल है, इसलिए पानी को बचाना जरूरी है ।
कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से संवाद किया।
संग्रहालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिताभ पांडे ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक आवश्यकता बन चुका है तथा प्रकृति के साथ संतुलित विकास ही मानवता के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने वृक्षारोपण, जल संरक्षण और ऊर्जा बचत को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया।
संग्रहालय के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में मानव संग्रहालय, प्रेस सूचना ब्यूरो, केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, शोधार्थी, मीडिया प्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रोफेसर योगेश दुबे द्वारा दिलाए गए ,पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प तथा प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में पत्र सूचना कार्यालय के उप निदेशक शारिक़ नूर के द्वारा सभी के आभार प्रदर्शन से हुआ ।
कार्यक्रम का सफल संचालन पत्र सूचना कार्यालय के सहायक निदेशक अजय उपाध्याय द्वारा किया गया ।

Related posts

जयप्रकाश स्मारक समिति ने 5 जून सम्पूर्ण क्रांति दिवस की 49 वीं वर्षगांठ मनाई ।

rktvnews

नववर्ष 2025 : ज्योतिषीय विश्लेषण:पूर्व के वर्षों की अपेक्षा शांत एवं विकासोन्मुख होगा।

rktvnews

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक में आठ एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

rktvnews

विभिन्न जिला समितियों की बैठक आयोजित!विशेष योग्यजन के लिए सक्षम एप्प से चुनाव में मतदान देना होगा आसान।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 : पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment