RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 22वीं बैठक संपन्न, किसानों को उन्नत खेती से जोड़ने पर जोर।

कृषि विज्ञान केंद्र, सुजनी और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश।

कृषकों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए आयोजित होंगी विशेष कार्यशालाएं।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)05 जून।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 22वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में कृषि के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगे बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों को आधुनिक और बेहतर कृषि तकनीकों की दिशा प्रदान करने हेतु विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। इन कार्यशालाओं के माध्यम से किसानों को खेती के नए तरीकों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

विभागों में आपसी समन्वय बेहद जरूरी

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कृषि विज्ञान केंद्र, सुजनी और कृषि से जुड़े अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर काम करें ताकि सही मायनों में जिले के कृषकों को उन्नत खेती से जोड़ा जा सके और उनकी आय में वृद्धि हो सके। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने उन्नत खेती करने वाले कृषकों से बातचीत कर उनके कार्यों को सराहा।
बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ0 राजन ओझा, डॉ0 पूनम सोरेन, डॉ0 विवेक कश्यप, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने दिवंगत भारतीय तटरक्षक महानिदेशक राकेश पाल को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले में 740 करोड़ 38 लाख रु॰ लागत की कुल 432 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

rktvnews

अदाणी ग्रीन और टोटल एनर्जी का 300 मिलियन यूएस डॉलर का जॉइंट वेंचर।

rktvnews

कृषि के समग्र विकास के लिए दो दिवसीय चिंतन शिविर का हुआ सार्थक आयोजन।

rktvnews

फेक न्यूज तथा कन्टेंट के विरूद्ध होगी आवश्यक कार्रवाई।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment