उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं को किया जा रहा सुदृढ़, CHC जमुआ में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध।
RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)05 जून। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ में आवश्यक जीवनरक्षक एवं नियमित उपयोग की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। सीएचसी जमुआ में उपलब्ध दवाओं एवं उनके वर्तमान स्टॉक की स्थिति निम्नवत है
दवा का नाम
1. Albendazole Tablet 400 mg उपलब्ध स्टॉक (4,667)
2. Iron + Folic Acid Syrup (200 ml) उपलब्ध स्टॉक (5,595)
3. Ampicillin Capsule 250 mg उपलब्ध स्टॉक (800)
4. Rabeprazole Sodium 20 mg + Domperidone 30 mg Capsule उपलब्ध स्टॉक (800)
5. Anti Rabies Vaccine 2.5 उपलब्ध स्टॉक (11)
6. Dicyclomine Oral Solution 10 mg/5 ml उपलब्ध स्टॉक (300)
7. Glucose Solution Chloride 5% + 0.9% Sodium Chloride उपलब्ध स्टॉक (240)
8. Paracetamol Drop 100 mg/ml उपलब्ध स्टॉक (75)
9. Paracetamol Injection 150 mg/ml उपलब्ध स्टॉक (83)
10. Permethrin Cream 5%
उपलब्ध स्टॉक (100)
11. Tinidazole Injection 2 mg/ml उपलब्ध स्टॉक (288)
12. Paracetamol 500 mg Tablet उपलब्ध स्टॉक (1,500)
13. ECG Jelly 250 ml उपलब्ध स्टॉक (150)
14. Syringe 3 ml उपलब्ध स्टॉक (300)
15. Calcium with Vitamin D3 Tablet उपलब्ध स्टॉक (6,600)
16. Iron एवं Folic Acid (Red Colour) Tablet उपलब्ध स्टॉक (7,50,000)
17. Anti Rabies Vaccine (ARV) (उपलब्ध स्टॉक 35)
18. ORS Sachet (20.1 gm) (उपलब्ध स्टॉक 5,000)
19. ORS Sachet (21.0 gm) (उपलब्ध स्टॉक 1,000)
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से दवाओं की उपलब्धता की निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दवाओं की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उपायुक्त,रामनिवास यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाओं एवं मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

