RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आम फल की बिक्री के लिए गढ़वा समाहरणालय में खुला कैनोपी।

सांसद, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त व विधायक गढ़वा एवं भवनाथपुर द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया उदघाटन।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)04 जून।आज गढ़वा समाहरणालय परिसर में मनरेगा अंतर्गत उत्पादित आम की बिक्री के लिए आमबिक्री केंद्र के कैनोपी का उद्घाटन किया गया। पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद वी.डी. राम, उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू,  विधायक गढ़वा सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं विधायक भवनाथपुर अनंत प्रताप देव द्वारा सम्मिलित रूप से इसका उदघाटन किया गया।
इस अवसर पर महिला FPO (Farmer producer Organisation) द्वारा कैनोपी के माध्यम से आम की बिक्री की गई। कार्यक्रम में DRDB (District Rural Development Branch) के परियोजना पदाधिकारी दीपक पासवान एवं सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार वर्मा, JSLPS के DPM विमलेश कुमार शुक्ला एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
कैनोपी उद्घाटन के दौरान बताया गया कि यह पहल आम उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related posts

नारनौल:जल जीवन मिशन को सफल बनाने में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की अहम भूमिका : इंद्रजीत

rktvnews

भोजपुर:गंगहर मठ से चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी के लिए एसपी से मिला शिष्टमंडल।

rktvnews

स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा जागरूकता रैली का हुआ आयोजन!स्लोगन लेखन तथा पर्यावरण सुरक्षा पर केंद्रित रहा कार्यक्रम:डा लतिका वर्मा

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जारी किया नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 का परिणाम।

rktvnews

धर्म जीवन का एक मात्र आधार है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर की पुण्य-तिथि पर किया नमन

rktvnews

Leave a Comment