RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान।

बालू घाटों के संचालन से लगभग 20 करोड़ रुपये के खनन राजस्व की उम्मीद, अवैध खनन एवं परिवहन पर लगेगा कड़ा अंकुश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)31 मई।पूर्वी सिंहभूम जिला के दो प्रमुख बालू घाटों को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद से ‘कंसेंट टू ऑपरेट’ (CTO) प्राप्त होने के पश्चात्, जिला खनन कार्यालय द्वारा विधिवत रूप से परिवहन चालान जारी कर दिया गया है। इस कदम के साथ ही जिले में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता पूरी तरह से साफ़ हो गया है।

जिन बालू घाटों के लिए संचालन और परिवहन की अनुमति निर्गत की गई है, उनमें 34.70 हेक्टेयर क्षेत्र में कोरिया मोहनपाल बालू घाट तथा 46.30 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत कोरिया मोहनपाल एवं स्वर्णरेखा बालू घाट शामिल हैं।
इन दोनों घाटों से वैध तरीके से बालू का उठाव शुरू होने से राज्य सरकार को लगभग 20 करोड़ रुपये का बड़ा खनन राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। इसके साथ ही, वैध चालान के माध्यम से बालू की आपूर्ति सुचारू होने से क्षेत्र में अवैध बालू उठाव और अवैध परिवहन की गतिविधियों पर प्रभावी रूप से नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। जिले में इन बालू घाटों का संचालन शुरू होने से आम लोगों को अब वैध तरीके से और आसानी से बालू उपलब्ध हो सकेगा। इससे जिले में चल रहे सरकारी एवं निजी निर्माण कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बालू की सहज उपलब्धता से विकास योजनाओं की गति तेज होगी तथा आम नागरिकों को अपने आवास व अन्य निर्माण कार्यों में सहूलियत मिलेगी।

Related posts

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में मालदीव के सिविल सेवकों के लिए 24वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर: आरा में भक्तिपूर्वक मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव।

rktvnews

भोजपुर:बिहार का नेतृत्व करेंगी भोजपुर की जूडो खिलाड़ी सोनी कुमारी।

rktvnews

हिन्दुत्व, मनुस्मृति और भारतीय संविधान।

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा प्लास्टिक, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (PWMU), बसंतपुर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

राजभवन में मनाया गया विश्व स्कार्फ दिवस।

rktvnews

Leave a Comment