RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पीएम श्री विद्यालय योजना में शिक्षक संघ ने अनियमितता का लगाया आरोप,डीईओ को ज्ञापन।

आरा/ भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मई।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के एक शिष्टमंडल ने सहार प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय सहार को नियमों के विरुद्ध पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सहार से संबद्ध किए जाने के विरोध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) भोजपुर को ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह बिमल ने बताया कि कन्या मध्य विद्यालय सहार में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है। नियमानुसार इसी विद्यालय का चयन पीएम श्री विद्यालय के रूप में किया जाना चाहिए था। जबकि आदर्श मध्य विद्यालय सहार में केवल कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई संचालित होती है।आदर्श मध्य विद्यालय सहार को पीएम श्री योजना के तहत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सहार से संबद्ध करने से वहां अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है। वार्ता के दौरान संघ के जिला सचिव धर्म कुमार राम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए अनुरोध किया कि आदर्श मध्य विद्यालय सहार को पीएम श्री विद्यालय योजना से मुक्त किया जाए तथा उसके स्थान पर कन्या मध्य विद्यालय सहार का चयन किया जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर ने आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर यथाशीघ्र नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी।पदाधिकारी देव कुमार सिंह, केदारनाथ सिंह, अरुण कुमार वर्मा एवं पंकज कुमार भी शामिल थे।

Related posts

बक्सर:जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक—विभागीय समन्वय पर विशेष बल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मुंबई हवाई अड्डे पर एयर स्पेस की भीड़ को संभालने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कटिहार जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग(एफएलसी) एवं लोकसभा निर्वाचन की अन्य तैयारियों के संबंध में बैठक।

rktvnews

40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024:हरियाणा की मुर्राह भैंस दुनियाभर में प्रसिद्ध : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

Leave a Comment