RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पवन सत्यार्थी के जन्मदिवस पर प्रेरणा फाउंडेशन के नेतृत्व में 35 युवाओं ने किया रक्तदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मई।प्रेरणा फाउंडेशन के स्वयंसेवक, पवन सत्यार्थीअपने 26वें जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें कुल 35 स्वयंसेवकों ने शैक्षिक रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आरा नगर परिषद की सभापति किरण उपाध्याय, रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार सिंह, सचिव विभा कुमारी, मेडिकल अफसर डॉ. के.के. सिंह, रेड क्रॉस के ब्लड कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह बाबूवान, अभय विश्वास भट्ट, मुन्नू तिवारी एवं फिजिक्स शिक्षक मीणा सर के स्वागत समारोह के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि किरण उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह शिविर न केवल सराहनीय पहल है, बल्कि इससे अनेक जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और परोपकार की भावना से किया गया यह कार्य अनुकरणीय है। गुड्डू सिंह बाबूवान ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
सचिव विभा कुमारी ने कहा कि प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा किए गया रक्तदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।
संस्थापक भुवन पढ़ने ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि रक्त के अभाव में किसी भी जरूरतमंद की जान न जाए। संयोजक पवन सत्यार्थी ने सभी रक्तदान दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।संचालन अध्यक्ष बबलू सिंह धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव ऐसना राज ने किया।
कोषाध्यक्ष दीपू मिश्रा, बिट्टू पांडेय, सबदन पाण्डेय, जया कुमारी, शीतल कुमारी, अंशु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान करने वालों में खुशबू केसरी, ऋतिक स्वराज, अनिल कुमार, निर्मल कुमार सिंह, अतुल कुमार, एमडी अल्ताफ हुसैन, विकास कुमार, समीर कुमार चौधरी, रोहित कुमार, सोनू राज, अतुल सिंह, राहुल कुमार राय, विकास कुमार राय, आकाश शर्मा, शिवम चौधरी, एवं दीपू मिश्रा शामिल रहे।कार्यक्रम में कमलेश तिवारी, अमित पांडेय, रोहित सिंह बजरंगी, अमित सिंह, राजा सिंह, अमन पांडेय, अभिषेक पाण्डेय, शुभम सिंह, ऋषभ पाण्डेय, विक्की सिंह आजाद, अमन ओझा, विनय सिंह, राजा प्रताप सिंह, सोनू रूबेल तथा रंजन समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधान पार्षद स्व.नागेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।

rktvnews

एनडब्ल्यूडीए सोसायटी की 38वीं वार्षिक आम बैठक और नदियों को जोड़ने के लिए विशेष समिति (एससीआईएलआर) की 22वीं बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जे पी सेनानी, कवि, संस्कृतिककर्मी पवन श्रीवास्तव की 71वीं जयंती मनाई गई।

rktvnews

गिरिडीह:राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के साथ कार्यक्रम का आज अंतिम दिन।

rktvnews

राष्‍ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment