RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मौनी बाबा घंटा घर के पुनर्निर्माण को लेकर हिंदू जागरण मंच की हुई महत्वपूर्ण बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल।आरा शहर के प्रमुख स्थल गोपाली चौक स्थित मौनी बाबा शिव मंदिर एवं घंटा घर के भव्य पुनर्निर्माण को लेकर हिंदू जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सिद्धनाथ बाबा मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, श्रद्धालु और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।वक्ताओं ने कहा कि मौनी बाबा शिव मंदिर वर्षों से आस्था और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र रहा है। साथ ही घंटा घर आरा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक रहा है। लेकिन मंदिर और घंटा घर के जर्जर होने के बाद पुरानी संरचना तोड़ दी गई, पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। इसके लिए एमपी आर के सिंह तथा प्रशासनिक लोगों ने बैठकर पूजा अर्चना कर शुरुआत भी हुई थी लेकिन परिणाम बिल्कुल शून्य रहा।इस प्रशासनिक लापरवाही और उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस स्थल पर कभी श्रद्धालुओं की भीड़ और घंटियों की गूंज रहती थी, वहां आज उपेक्षा का माहौल है।हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने निर्णय लिया कि अब इस मुद्दे को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। इसके तहत जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, स्थानीय लोगों से सहयोग लिया जाएगा और प्रशासन से वार्ता की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।आगामी 3 मई को इस विषय पर एक बड़ी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में हिन्दू जागरण मंच से विशाल सिंह, मोहन, चंदन, राजवीर,संजय, उज्ज्वल, पीयूष आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

7 मई को आयोजित #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया हैशटैग अभियान को शिड्यूल करें पदाधिकारी : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड मे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय का 16 वां वार्षिक उत्सव में शामिल हुए राज्यपाल।

rktvnews

मिस्र के काहिरा एयर बेस में आयोजित एक्सेरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भारतीय वायु सेना ने भाग लिया।

rktvnews

आयुष कॉलेज,हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं ग्रामीण चिकित्सा मंच,आरा द्वारा वर्कशॉप ऑन डाइट और डिटॉक्स थेरेपी सह सम्मान समारोह आयोजित

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीआईएसएफ कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment