RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य हेतु रामगढ़ जिला सम्मानित।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)16 अप्रैल।आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए रामगढ़ जिले को एक बार फिर सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जिले को बेहतर कार्य के लिए सम्मान मिल चुका है तथा राज्य में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत रामगढ़ को मॉडल जिला के रूप में चयनित किया गया था।
दिनांक 15 अप्रैल 2026 को रांची स्थित होटल BNR चाणक्य में “ABDM for Integration – AB PM-JAY/MASBY Hospitals” से संबंधित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की टीम तथा PM-JAY से संबद्ध निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत मॉडल जिला पहल में उत्कृष्ट कार्य (Outstanding Performance in Model District Initiative under ABDM) के लिए रामगढ़ जिले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में रामगढ़ जिले की ओर से सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. हरेन चंद्र महतो, ABDM जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. उदय शंकर श्रीवास्तव, ABDM जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राशि आनंद तथा अस्पताल प्रबंधक (अर्बन) सह आयुष्मान DPC डॉ. प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज में जिंगल प्रतियोगिता,नाटक आयोजित,डमी ईवीएम वोटिंग की छात्राओं को दी गई ट्रेनिंग।

rktvnews

लाइंस क्लब ऑफ आरा मिलेनियम एवं सहयोगी क्लबो द्वारा निर्धनों के बीच गर्म कपड़ों का किया गया वितरण,बच्चों को दी गई पाठ्य सामग्री।

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा 02 बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

कोटा में बोरखेड़ा एलीवेटेड रोड की स्वायत्त शासन मंत्री ने दी सौगात- कोटा में आधारभूत सुविधाओं का सभी क्षेत्रों में हुआ चहुंमुखी विकास – स्वायत्त शासन मंत्री

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने हाल के दिनों में बाघों की मौत की संख्या का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार से कहा।

rktvnews

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए हेली सेवा का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment