RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:इटली के दंपत्ति ने बालिका गृह से एक बालिका को विधिवत गोद लिया।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)02 मार्च।जिला बाल संरक्षण इकाई, रामगढ़ के माध्यम से आज 02 मार्च 2026 को रामगढ़ जिला स्थित गैर सरकारी संस्था डिवाइन ओंकार मिशन, टायर मोड़, रामगढ़ के बालिका गृह से 12 वर्षीय बालिका ज्योति कुमारी को इटली निवासी दंपत्ति क्लाउडिया पेद्रिनी एवं उनकी धर्मपत्नी डोमिंगा सेल्विनी द्वारा विधिवत गोद लिया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने बालिका को दंपत्ति को सौंपते हुए उनसे एवं बालिका से आत्मीय बातचीत की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि विधिसम्मत दत्तक ग्रहण प्रक्रिया बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इस दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शंकर प्रसाद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं डिवाइन ओंकार मिशन के कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

नारनौल:एडीसी ने स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, शोभन में ही बनेगा दरभंगा एम्स!डीएमसीएच में 2500 बेड का नया अस्पताल मिथिला के लिए बड़ी सौगात, मिथिलावासियों की ओर से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार : संजय कुमार झा

rktvnews

भोजपुर: पटना में राहुल गांधी के आगमन की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

अपहरण के 6 घंटे में अपहृत बरामद, सभी अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

गया डीएम और एसपी ने पितृपक्ष मेला 23 की तैयारियों को वेद शिलाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment