RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पूर्वी सिंहभूम: उत्पाद विभाग ने की छापेमारी ,अवैध विदेशी शराब बरामद।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)24 फरवरी।आसन्न होली पर्व के मद्देनज़र अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्यूबगेट के समीप स्थित मुखी बस्ती में सुशांत मुखी के घर पर औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान झारखंड राज्य में प्रतिबंधित King’s Gold ब्रांड की व्हिस्की की दो कार्टन सहित कुल 18 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई। छापेमारी दल के पहुंचने से पूर्व आरोपी को सतर्क कर देने के कारण वह मौके से फरार हो गया। अभियुक्त सुशांत मुखी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं परसुडीह थाना क्षेत्र के कालीमाटी टोला, सोपोडेरा में अवैध चुलाई शराब की बिक्री की सूचना पर की गई छापेमारी में गौतम कुमार खटुआ उर्फ बबलू के घर से 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध भी उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। होली पर्व के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

AYS Developers दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन का एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।

rktvnews

इंदौर जिले में 28 जून को पल्स पोलियो महाअभियान।

rktvnews

हर महीने एक सौ पौधारोपण करेगा यूथ हॉस्टल:डा एस के रूंगटा

rktvnews

भोजपुर:केकरा सहारे छोड़के गईल ए रजउ…

rktvnews

उज्जैन:पशु एम्बुलेंस सुविधा 1962 का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें : कलेक्टर

rktvnews

आरईसी फाउंडेशन ने पूर्व सैनिकों के 12,500 बच्चों की शिक्षा के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान दिया।

rktvnews

Leave a Comment