RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

गढ़वा:एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा कर्मी के रूप में रोजगार पाने के सुनहरा अवसर।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)23 फरवरी।एसआईएस लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय सुरक्षा कंपनी है, जो पसारा अधिनियम के तहत काम करती है। यह कंपनी बीएसई/एनएसई में सूचीबद्ध है। इस कंपनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को इपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस, फेमिली पेंशन, इंश्योरेंस, प्रमोशन और इंक्रीमेंट की सुविधा के साथ 65 वर्षों तक की आयु सीमा तक की नौकरी प्रदान की जाती है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ईएलआई सुविधा के अंतर्गत कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को 1 साल नौकरी करने के पश्चात ₹15000 दिया जाता है। एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा कर्मी के रूप में रोजगार पाने के के लिए गढ़वा जिले के प्रत्येक थाना परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 तक भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 26 फरवरी को भंडरिया थाना परिसर, 27 फरवरी को रमकंडा, 28 फरवरी को रंका, 1 मार्च को डंडई, 2 मार्च को चिनिया, 6 मार्च को धुरकी, 7 मार्च को नगर-ऊंटारी, 8 मार्च को खरौंधी, 9 मार्च को भवनाथपुर, 10 मार्च को केतार, 11 मार्च को कांडी, 12 मार्च को बरडीहा, 13 मार्च को मंझिआंव, 14 मार्च को विशुनपुरा, 15 मार्च को रमना, 16 मार्च को मेराल और 17 मार्च को गढ़वा सदर थाना परिसर में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए अपने निकटवर्ती थाना परिसर में उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर भर्ती हो सकते हैं। चयनित सभी उम्मीदवारों को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान कर कंपनी के वैकेंसी के अनुसार नौकरी के लिए पदस्थापित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास/फेल, ऊंचाई – 168 सेमी, उम्र 19 से 40 वर्ष और वजन 56 से 90 किलो के बीच होना चाहिए। उम्मीदवार को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना चाहिए। वैसे उम्मीदवार जो उपरोक्त योग्यता में फिट नहीं बैठते हैं, उनके लिए भी कंपनी के सहयोगी दूसरे कंपनियों में भी स्थान मिल सकता है। कोई भी उम्मीदवार चाहे वह किसी दूसरे ब्लॉक या जिला का हो, किसी भी थाना परिसर में उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इससे संबंधित विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7903742868 या 7992216095 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

जब से गदही कुल में आई हूं बहुत आत्म सुख पाई हूं : गदही दुल्हा

rktvnews

चतरा:मंत्री सत्यानन्द भोक्ता व उपायुक्त अबु इमरान सिमरिया प्रखंड पहुँचे!कर्बला मैदान में 26 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारी का लिया जायजा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 जनवरी 26

rktvnews

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:मतगणना दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर/प्रेक्षक का द्वितीय प्रशिक्षण।

rktvnews

भारत ने चिली को वेव्‍स 2025 के लिए निमंत्रण दिया, केंद्रीय राज्‍य मंत्री ने गेब्रियल बोरिक फॉन्ट की यात्रा के दौरान चिली की मंत्री कैरोलीना आर्रेदोंदो के साथ मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment