RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में हिंदू संचालन समिति द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 फरवरी।हिंदू संचालन समिति, महाराणा प्रताप उपनगर के तत्वावधान में हाउसिंग कॉलोनी स्थित बाबा रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉ. नंद जी दुबे ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज धीरे-धीरे कमजोर और बिखरता जा रहा है। ऐसे में हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सभी हिंदुओं के एकीकरण से ही समाज सशक्त होगा और भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है, जो हिंदू समाज को संगठित करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।अपने अध्यक्षीय संबोधन में धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन तब तक आयोजित होते रहेंगे, जब तक समाज से जात-पात की भावना पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए सभी हिंदुओं को एक सूत्र में बंधने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों एवं परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया।सम्मेलन में चंदवा, महाराणा प्रताप नगर, संकट मोचन नगर, रामनगर तथा हाउसिंग कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों हिंदू परिवारों ने भाग लिया। सम्मेलन को सफल बनाने में दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

Related posts

लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सिविल सेवकों का ध्येय होना चाहिए: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसी-पीएनडीटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:भारत के तीर्थस्थल पुनर्प्रतिष्ठा को प्राप्त कर गए, लेकिन आक्रांताओं के खानदान का अता-पता नहीं।

rktvnews

सरकार का प्रयास 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत के युवाओं की क्षमता का दोहन करना है: राजनाथ सिंह

rktvnews

एसजेवीएन को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के लिए 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी: जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment