RK TV News
खबरें
Breaking News

संपन्न: डिजिटल एकीकरण के माध्यम से दूरसंचार विभाग के पेंशनभोगियों के लिए सरल बनी पेंशन सुविधा।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 05 जनवरी।संपन्न (पेंशन के लेखांकन और प्रबंधन के लिए प्रणाली) दूरसंचार विभाग के पेंशनभोगियों के लिए एक एकीकृत, ऑनलाइन पेंशन प्रबंधन प्रणाली है, जो पेंशन को सीधे पेंशनभोगियों के बैंक खाते में संसाधित करने, स्वीकृत करने और वितरित करने के लिए एक साझा मंच तैयार करता है। यह ऑनलाइन शिकायत निवारण, डिजिटल प्रोफ़ाइल प्रबंधन और लेनदेन रिकॉर्ड भी प्रदान करता है, जो दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाता है।
सरकार की डिजिटल गवर्नेंस और कागज रहित सेवाओं की विजन को आगे बढ़ाते हुए, ग्रेच्युटी भुगतान आदेश, पेंशन प्रमाण पत्र/ई-पीपीओ, पेंशन कम्यूटेशन भुगतान आदेश और फॉर्म 16 जैसे महत्वपूर्ण पेंशन संबंधी दस्तावेज अब डिजिलॉकर के माध्यम से उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह एकीकरण पेंशनभोगियों को किसी भी समय और कहीं भी अपने आधिकारिक दस्तावेजों तक सुरक्षित पहुंच, उन्हें भंडारित करने और पुनर्प्राप्त करने में सक्षम बनाता है, जिससे अधिक सुविधा, प्रामाणिकता और अभिलेखों का दीर्घावधि डिजिटल परिरक्षण सुनिश्चित होता है।

संपन्न — “सम्पन्न जीवन, निश्चिंत जीवन”

Related posts

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे की सेवा में 30 जून, 2024 तक एक महीने के विस्तार को मंजूरी दी।

rktvnews

हैदराबाद अवध चेतना मंच सोसाइटी का दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

चतरा:राजकीय ईटखोरी महोत्सव-2025 के सफल आयोजन हेतु डीसी ने सभी संबंधित के साथ की बैठक।

rktvnews

देवघर:अनुमंडल कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:ग्रामीणों के रोजगार हित सर्वोपरि : हड़तालरत मनरेगा कर्मियों को तीन दिनों में कार्य पर लौटने का अंतिम निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बिहिया के महादलित टोले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment