RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)22 अक्टूबर।45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन, 2025 के परिप्रेक्ष्य में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास, पुलिस प्रेक्षक गजराव भूपल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र, एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने मतगणना केंद्र की भौतिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, स्ट्रांग रूम की तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा निगरानी प्रणाली, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश नियंत्रण एवं अधिकृत कर्मियों की सूची का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना दिवस के सुचारू संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रेक्षकों ने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम क्रियाशील होते ही चौबीसों घंटे सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सीसीटीवी कैमरों का सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मतगणना टेबल, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की सुरक्षित अभिरक्षा, और मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाएँ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता से चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन में जुटा है तथा प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्वर्गीय प्रभात झा को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना।

rktvnews

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला।

rktvnews

भोजपुर:ढोल बाजे और घोड़े हाथियों के साथ माता लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु की निकली शोभायात्रा।

rktvnews

भोजपुर:हेमन ट्रॉफी सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे मैच में कैमूर ने बक्सर को 95 रनों से हराया।

rktvnews

देवघर:विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर उपायुक्त ने जिलावासियों को दी ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता की सीख।

rktvnews

Leave a Comment