RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत-सऊदी अरब द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास अल मोहेद अल हिंदी- 2023

RKTV NEWS/27 मई।भारतीय नौसेना और रॉयल सऊदी नेवल फोर्स (आरएसएनएफ) के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘अल मोहेद अल हिंदी- 2023’ के दूसरे संस्करण का समुद्री चरण 23-25 मई, 2023 को सऊदी अरब के अल जुबैल में आयोजित किया गया। भारत की ओर से इस अभ्यास में आईएनएस तरकश, आईएनएस सुभद्रा और डोर्नियर मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट (एमपीए) ने हिस्सा लिया। वहीं, आरएसएनएफ का प्रतिनिधित्व एचएमएस बद्र व अब्दुल अजीज, एमएच 60आर हेलो और यूएवी द्वारा किया गया।
समुद्र में आयोजित इस तीन दिवसीय अभ्यास में समुद्री परिचालनों की एक व्यापक पहुंच देखी गई। इस अभ्यास का समापन समुद्र में डीब्रीफ (अभ्यास पूरा होने पर सवाल-जवाब) के साथ हुआ और उसके बाद पारंपरिक स्टीम पास्ट हुआ। ‘अल मोहेद अल हिंदी- 2023’ के सफल आयोजन ने दोनों नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर की पेशेवरता, अंतरपरिचालनीयता और सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों के आदान-प्रदान को प्रदर्शित किया। इस द्विपक्षीय अभ्यास ने अपने सभी उद्देश्यों को पूरा किया है। दोनों पक्ष इसके अगले संस्करण में इसे और अधिक उन्नत स्तर पर ले जाने की सोच रखते हैं।

Related posts

चर्चित नेता सह समाजसेवी डॉ जितेंद्र शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा( रा ) ने किया प्रखंड स्तरीय किसान पंचायत एवम कृषि नीति पर चर्चा का आयोजन।

rktvnews

रांची:उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से केंद्रीय सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, डोरंडा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

गिरीडीह :मंत्री राधाकृष्णा किशोर ने की वाणिज्य-कर एवं योजना विभाग की समीक्षा की, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राजस्व सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर।

rktvnews

आत्मिक शांति का मार्ग है जरूरत मंदो की सेवा-अमरदीप कुo जय

rktvnews

बागपत:चयनित विद्यालयों की डीएमएफ से बदलेगी अब तस्वीर!विद्यालय का कायाकल्प करने के लिए जिलाधिकारी ने मांगे अधिकारियों से प्रस्ताव।

rktvnews

Leave a Comment