RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खरीफ अभियान 23 के तहत प्रचार रथों को किया रवाना।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,24 मई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग से खरीफ महाअभियान 2023 का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने खरीफ अभियान के तहत 36 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों हेतु रवाना किया।इस अवसर पर नीतीश कुमार ने खरीफ महा अभियान 2023 कार्यक्रम के विभिन्न अव्यव्यों से संबंधित “पुस्तिका ” का विमोचन भी किया।
इन प्रचार रथों के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी एवं खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता,मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी,जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन, सात निश्चय पार्ट 2 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी आदि कार्यक्रम का भी प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत में सामान्य प्रशासन सह कृषि विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेंद्र ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव,कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार डॉ मंगला राय, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह ,कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष,उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के बीच उच्च स्तरीय वार्ता।

rktvnews

भोजपुर : दो अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

बिहार दिवस के अवसर पर एकल कथक शास्त्रीय नृत्य कला में राजा कुमार को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

महिला दिवस विशेष: शबरी से द्रौपदी मुर्मू तक का सफर…

rktvnews

कोरोना संक्रमित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

rktvnews

Leave a Comment