RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मो.शारीक खान बने कांग्रेस भोजपुर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मई।भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में बैठक का आयोजन हुआ। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा मो. शारीक खान को भोजपुर जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि मो. शारीक खान एक समाजसेवी, व्यवहारिक और युवाओं में अत्यंत लोकप्रिय नेता हैं। इनके मनोनयन से अल्पसंख्यक समुदाय का कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास और जुड़ाव और बढ़ेगा, जिससे संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। मो. शारीक खान के सम्मान में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा।बैठक में अध्यक्ष अशोक राम, घनश्याम उपाध्याय, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, डॉ आशुतोष ठाकुर, अभिषेक द्विवेदी, शक्ति सिंह उर्फ मनन, डॉ भानू प्रताप सिंह उर्फ मुकुल, बीरेंद्र मिश्रा, प्रेम शंकर पांडे, धनंजय सिंह, साकेत तिवारी, प्रभा सिंह यादव, अशोक सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी, अब्दुल सलाम कुरैशी, राजेश गौतम, शिव शंकर चौबे, रवि राम, सूरज प्रकाश, रिपुंजय ओझा, घनश्याम चौधरी सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर:घर के सामने से बाइक चोरी की प्राथमिकी।

rktvnews

नव वर्ष !

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय में शिक्षिका का पदोन्नति, विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने किया साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पटना में एपीडा के पहले कार्यालय का उद्घाटन किया; यह बिहार की कृषि-निर्यात यात्रा में एक नया अध्याय है।

rktvnews

Leave a Comment