RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ने मिसाल की कायम,6 वर्ष पहले किया निभाया अपना वादा,शहीद हेमराज की बेटी की शादी के रस्मों में हुए शामिल।

सीआरपीएफ जवान हेमराज की पुलवामा में शहादत के छह साल बाद उनकी पुत्री के विवाह के दौरान उनके घर लौटीं खुशियाँ।

लोकसभा अध्यक्ष ने पारंपरिक भात (माया/भात) की रस्‍म में हिस्सा लिया और छह साल पहले अपनी बहन से किया वादा निभाया।

लोकसभा अध्यक्ष ने भावुक होते हुए हेमराज मीणा के सर्वोच्च बलिदान और उनकी अदम्‍य देशभक्ति को याद किया।

RKTV NEWS/कोटा/नई दिल्ली, 12 अप्रैल। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्षों पहले किया वादा निभाकर एक भावपूर्ण मिसाल कायम की और शुक्रवार को सांगोद/कोटा में सीआरपीएफ के दिवंगत जवान हेमराज मीणा और वीरांगना मधुबाला की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए।
पुलवामा हमले में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हेमराज मीणा की शहादत के छह साल बाद शुक्रवार को पहली बार उनके आंगन में खुशियों का माहौल था, जब परिवार और रिश्तेदार उनकी पुत्री रीना की शादी के लिए एकत्र हुए थे। सीआरपीएफ के दिवंगत जवान हेमराज मीणा की पत्नी वीरांगना मधुबाला सहित पूरे परिवार के लिए यह बेहद खुशी का पल था। 2019 में श्री मीणा की शहादत के बाद से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वीरांगना मधुबाला के ‘राखी-भाई’ के रूप में कठिन समय में शहीद के परिवार के साथ खड़े रहे।
तब से लेकर अब तक इस “भाई” ने न सिर्फ परिवार का साथ दिया बल्कि अपना वादा भी निभाया। कल जब मधुबाला की पुत्री के विवाह का समय आया, तो यह “भाई” मायरा/भात लेकर अपनी बहन के घर पहुंचा और यह अनुपम रस्म निभाई। ‘बहन’ मधुबाला और उनके ‘भाई’ के बीच इस भावनात्मक जुड़ाव को देखकर वहां मौजूद हर कोई अभिभूत हो गया। आखिर यह कोई और नहीं, बल्कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला थे, जो पुलवामा शहीद हेमराज मीणा की पुत्री के विवाह में मायरा लेकर पहुंचे थे।
पुलवामा हमले ने शहीद हेमराज के परिवार पर गहरा असर छोड़ा और उन्हें अपार दुःख में डुबो दिया। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समय रहते उनका साथ दिया, जिससे उनकी तकलीफों में कुछ कमी आई। उन्होंने वीरांगना मधुबाला से गहरा नाता जोड़ा और परिवार के सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया। वीरांगना मधुबाला पिछले छह बरसों से उन्‍हें राखी बांधती हैं और भाई दूज पर तिलक करती हैं। शहीद हेमराज और वीरांगना मधुबाला की पुत्री के विवाह का अवसर आने पर लोकसभा अध्यक्ष एक बार फिर शहीद के परिवार के साथ खड़े नजर आए।

भाई ने ओढ़ाई चुनरी, बहन ने किया तिलक

लोकसभा अध्यक्ष ने सांगोद विधायक एवं राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के साथ इस आयोजन में पहुँचकर वीरांगना मधुबाला के प्रति सम्‍मान प्रकट किया। लोकसभा अध्यक्ष ने परंपरा के अनुसार वीरांगना मधुबाला को चुनरी ओढ़ाई, जबकि बहन ने श्री बिरला का तिलक एवं आरती की। श्री बिरला ने शहीद हेमराज मीणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
वीरांगना मधुबाला, श्री बिरला और वहां उपस्थित सभी परिजनों ने जब पुलवामा के शहीद हेमराज मीणा को याद किया, तो उनकी भावनाएं उमड़ पड़ीं। श्री बिरला ने कहा कि शहीद श्री मीणा का सर्वोच्च बलिदान और देशभक्ति पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

Related posts

9 अप्रैल को भोजपुर के बामपाली में आयोजित होगा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर।तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

जयपुर:जिले में जल्द से जल्द हासिल हो पौधारोपण का लक्ष्य- जिला कलक्टर

rktvnews

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने जिनेवा में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के दौरान गूगल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात की।

rktvnews

रायपुर : फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने बलौदाबाजार कलेक्टर पहुंचे गांव।

rktvnews

उत्तराखंड:24वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment