RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ में की जनसुनवाई,परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )09 अप्रैल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मंगलवार को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाऊस में जनसुनवाई की।
श्री शर्मा ने आमजन की परिवेदनाओं को संवेदनापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को उनके उचित निस्तारण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का मुख्यमंत्री द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया।

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ ली चाय की चुस्किया

इससे पहले श्री शर्मा ने अपने व्यस्त दौरे के बीच हनुमानगढ़ में टाउन रोड़ स्थित एक थड़ी पर रूककर चाय पी तथा यूपीआई से भुगतान किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की तथा बच्चों को पास बुलाकर दुलार किया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस दौरान रास्ते में अपना काफिला रूकवाकर सफाई कार्मिकों के साथ भी आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

Related posts

गिरीडीह:झारखंड स्थापना दिवस उत्सव, जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक है:उपायुक्त, रामनिवास यादव

rktvnews

10 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 मार्च 26

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 मार्च 26

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद को किया गया हाउस अरेस्ट।

rktvnews

सुपौल:14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment