RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कुम्हारी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )05 मार्च।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को कुम्हारी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कुम्हारी के बाजार चौक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित समारोह में एसडीएम महेश राजपूत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना वर्मा और पार्षदों को शपथ दिलाई।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई और अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर पालिका की यह नई टीम कुम्हारीवासियों के लिए नवीन सुविधाएं विकसित करने के साथ ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सक्रियता से काम करेगी। राज्य शासन द्वारा इसमें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा के शपथ के बाद 6-6 के समूह में कुल 24 पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना वर्मा ने सभी अतिथियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू सहित गणमान्य नागरिक और शहरवासी बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 7 आश्रितों को वर्ग-3 एवं 2 आश्रितों को वर्ग-4 में नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:स्कूल रुआर 2026- Back to School Campaign

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने ली भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक।

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह का किया आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आदर्श चंपावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने वृंदावन और मथुरा का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment