RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर: पवन श्रीवास्तव के निधन पर शोक सभा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 फरवरी। जिले के सम्मानित रंगकर्म के क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले खेल प्रेमी समाजसेवी पवन श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर आज जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ने की तथा सभा का संचालन संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने की। शोक सभा में बताया गया की पवन श्रीवास्तव का असामयिक निधन उनके इलाज के दौरान पुणे स्तिथ दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में शुक्रवार की रात्रि हो गया।
शोक सभा में स्व श्रीवास्तव की जय प्रकाश आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका पर चर्चा की गई साथ ही रंगकर्म में उनके योगदान एवं खेल के क्षेत्र में उनके खेल प्रेम की सराहना करते हुए उन्हें याद किया गया।
शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई।शोक सभा में संघ के अध्यक्ष एवं सचिव के अलावा मुख्य रूप से संघ के कार्यकारिणी सदस्य डॉ ईशा , डॉ अनिल सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,अशोक मानव,सुधीर कुमार सिंह,अमर सिंह, लाल शरण सिंह,बहादुर लाल,शशि भूषण सिंह,धनजी,वीर बहादुर यादव, मो शमशाद, डॉ रंजन सिंह, मो अशफाक,धर्मेश उपाध्याय आदि शामिल थे।

Related posts

01 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

डीपीआईआईटी ने भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवीन परिसर उद्घाटन।

rktvnews

पुलिस ने शाहपुर में किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

राजस्थान:जिला स्तर से ईसी प्राप्त लीज-क्वारी लाइसेंस धारक परिवेश पोर्टल पर अविलंब फार्म 2 अपलोड करे: प्रमुख सचिव माइंस टी रविकान्त

rktvnews

सरकार के आँख, नाक एवं कान के रूप में कार्य करें राजीव गांधी युवा मित्र – अध्यक्ष, धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति बोर्ड

rktvnews

Leave a Comment