RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हाई स्कूल कराड़ी में धूम धाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस।

प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने दी राष्ट्र ध्वज को सलामी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 जनवरी।26 जनवरी को आरा सदर प्रखंड के +2 हाई स्कूल में कराड़ी में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने सुबह ग्रामीण जनता, शिक्षकों और विद्यार्थीयों के बीच झंडोतोलन किया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।राकेश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि लाखों कुर्बानियों के पश्चात हमें यह आजादी मिली है। हम आज आजाद है, हमारे मौलिक अधिकार है. 1947 से पहले हमें कोई अधिकार प्राप्त नहीं था. धोबहां थाना प्रभारी वर्षारानी ने अपने सम्बोधन में बच्चियों को आत्मबल जागृत करने, समाज को नई दिशा देने की बात कही।झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय के संगीत शिक्षक द्वय श्याम बाबू कुमार व आयुष आनंद के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी. जिसमें गीत, नृत्य और कविता शामिल था. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय कि वरिष्ठ शिक्षिका कु विनीता ने किया.
इस अवसर पर पॉपुलर स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद सिंह, जनार्दन पाल, इंद्र देव पाल,मनन जी यादव, रामजस सिंह, वीर बहादुर सिंह, महेंद्र यादव फागु लाल महतो, मुनेश जी आदि ग्रामीण सहित विद्यालय के डॉ पंकज कुमार राय, अरुण कुमार, गजेंद्र कुमार, मंगलेश सिंह ,राजेश कु कुरील, इशरत आलम, अफरोज सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहें. धन्यवाद ज्ञापन रवि शंकर सिंह ने किया।

Related posts

राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर में आयोजित ब्लैक स्वान शिखर सम्मेलन की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

भोजपुर : जीयर स्वामी जी महाराज ने शाहपुर मे यज्ञस्थल का लिया जायजा।

rktvnews

विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कॉर्पोरेट और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान ने लीन कैंपस स्टार्टअप्स (ट्रस्ट) और डब्ल्यूईआईसीआई इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन कला संकुल का अवलोकन।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम और एसपी ने जिला स्तरीय कार्यकारणी समिति की बैठक की।

rktvnews

भोजपुर: चर्च में स्वास्थ्य जागरूकता पर सेमिनार आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment