RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड की दशा को हिमाचल जैसा नहीं होने देना है : जयराम ठाकुर

हिमाचल में जो वायदे किए, उन्हीं को झारखंड में दोहरा रही कांग्रेस’।

‘झूठी गारंटी देकर हिमाचल में सत्ता हासिल की, अब झारखंड में झूठे वादे कर रही कांग्रेस’।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 17 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज भाजपा मीडिया सेंटर, रांची में प्रेस वार्ता की। इस दौरान प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी अशोक बड़ाइक मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के दौरान ठाकुर ने कांग्रेस की कथनी और करनी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने अपनी झूठी गारंटी देकर हिमाचल में सत्ता हासिल की। अब अपने किए गए वादों और गारंटी के विपरीत काम करना शुरु कर दिया है।
ठाकुर ने कहा कि, हिमाचल में कांग्रेस ने 10 गांरटी दी थी, लेकिन दो साल हो गए है अभी तक कंग्रेस ने अपनी एक भी गांरटी पूरी नही की है, उनकी सारी गारंटी धरी की धरी रह गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जो वादे किए थे, अब वैसे ही वादों को झारखड में दोहराया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस के वादों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने का वादा किया था। लेकिन हिमाचल प्रदेश में 2 साल बीत गए महिलाओं-बहनों से जो वादा किया था उनको 1500 सौ रुपये हर महीने नहीं मिले। कांग्रेस ने वादा किया था कि 5 साल में 5 लाख युवाओं को नौकरियां देंगे, हर साल 1 लाख नौकरियां दी जाएगी। लेकिन सत्ता में आते ही नौकरी देने की बजाय पद ही खत्म कर दिए गए।
उन्होेंने कहा कि कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था, लेकिन भाजपा की सरकार जो 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही थी उसको भी बंद कर दिया है। कांग्रेस ने वादा किया था, गाय का दूध 80 रुपए और भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर खरीदेंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद मुकर गए। कांग्रेस की सरकार के हिमाचल में 2 साल पूरे होने वाले है, लोन पर लोन लिए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल पा रही है। ऐसा हिमाचल प्रदेश में पहली बार हुआ है, कांग्रेस की झुठी गारंटी अब पूरे देश में उजागर हो चुकी है।
ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र जाकर कह रहे हैं कि हिमाचल में हमने सारी गारंटी पूरी की है, लेकिन वहां कोई बदलाव नही हुआ। झारखंड में भी कांग्रेस के नेता प्रचार के दौरान बोल रहे है कि हमने हिमाचल प्रदेश में अपनी सभी गारंटी पूरी की है। कांग्रेस ने हरियाणा में भी झूठे वादे करके सत्ता में आने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। जो हालात हिमाचल के कांग्रेस सरकार ने किए वो कम से कम झारखंड में न हो यह हम जनता से निवेदन है। झारखंड में जो गठबंधन की सरकार चल रही है, उसके भ्रष्टाचार के उदाहरण पूरे देश में दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, 350 करोड़ रुपए एक सांसद के घर से और अन्य अधिकारियों के घर से पैसे बरामद होना, सत्ता में रहते एक मुख्यमंत्री का जेल चले जाना और फिर बाहर आकर जनता से सरकार बनाने की अपील करता है। लेकिन झारखंड की जनता ने तय कर लिया है, प्रदेश में एनडीए-भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो घुसपैठियों का मुद्दा उठाया है, उसको लेकर सरकार बनते ही उचित फैसले लिए जाएंगे। लेकिन इंडी गठबंधन घुसपैठियों को लेकर सारी सुविधांए देने की बात कर रहे हैं। झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार बनने जा रही है।
संबोधन के पूर्व श्री ठाकुर ने मीडिया साथियों के समक्ष प्रोजेक्टर द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामियों को दिखाया।

Related posts

दुमका में सुरक्षित इंटरनेट दिवस–2026 का आयोजन, डिजिटल सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक।

rktvnews

रांची:हर लगाया गया पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन का खजाना है: JITO

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने ली निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक!मतदाता सूची में पीएसी व डीएसी एंट्री की दो दिन के अंदर-अंदर जांच करके काम समाप्त करने के दिए निर्देश।

rktvnews

कॉर्पोरेट प्रबंधन और विकास को बढ़ावा देते हुए आईआईसीए पूर्वोत्तर में पहला क्षेत्रीय परिसर खोलेगा।

rktvnews

बिहार:”जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री!117 लोगों की सुनी फरियादें।

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में प्रस्‍ताव रखा गया है कि भारत विस्‍तार-एक बहुभाषीय एआई टूल किसानों की खेती की उत्‍पादकता बढ़ाएगा, किसानों के निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करेगा और परामर्श सहायता के माध्‍यम से जाखिम को कम करेगा।

rktvnews

Leave a Comment