RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

ग्वालियर:लोकसभा चुनाव 2024 में स्टार प्रचारकों को शर्तों के साथ आवंटित होंगे विश्राम गृह,जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश जारी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान(फाइल फ़ोटो)

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)26 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान चुनावी प्रचार के लिये आने वाले विशेष श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त विभिन्न राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारकों को जिले के विश्राम गृह शर्तों के साथ आवंटित किए जायेंगे। इस कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने विश्राम गृह आवंटन के नियम व शर्तें निर्धारित कर दी है। विश्राम गृह का आवंटन “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर आवंटित किया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चौहान द्वारा जारी किए गए आदेश में स्पष्ट किया है कि विश्राम गृह आरक्षित कराने के लिये स्टार प्रचारकों के आगमन की तारीख व कार्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा देकर अपर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन करना होगा। साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित विश्राम गृह का किराया लोक निर्माण विभाग खण्ड-1 के कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। यह व्यय प्रत्याशी को अपने लेखे-जोखे में शामिल करना होगा। विश्राम गृह में चुनाव से जुड़ी बैठक राजनैतिक गतिविधियाँ व किसी प्रकार की प्रेस वार्ता आयोजित किए जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Related posts

भोजपुर:बाढ़, सुखाड़ एवं लू से निपटने की तैयारियों की प्रभारी सचिव ने की समीक्षा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास से प्रदेश के सभी जिलों के डीएम एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की।

rktvnews

सारण:प्रमंडलीय आयुक्त ने किया हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का उद्घाटन।

rktvnews

आईआईसीए 6-7 अक्टूबर को नई दिल्ली में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के लिए ‘जनजातीय विकास के लिए सीएसआर उत्कृष्टता का लाभ उठाना’ विषय के तहत दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन करेगा।

rktvnews

मध्यप्रदेश: अभिनेता अनुपम खेर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की भेंट।

rktvnews

भोजपुर: आरा नगर निगम क्षेत्र में चला अतिक्रमण उन्मूलन अभियान।

rktvnews

Leave a Comment