RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नवादा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा की अध्यक्षता में ईवीएम कोषांग की समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार )06 मार्च।आशुतोष कुमार वर्मा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा की अध्यक्षता में मंगलवार को ईवीएम कोषांग की समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होेंने ईवीएम की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करने, सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने का दिये निर्देश। जिला पदाधिकारी ने कोषांगों के कार्यकलाप के बारे में फिडबैक प्राप्त किये। उन्होंने कोषांगों की आंतरिक बैठक की कार्यवायी का प्रतिवेदन देने का निर्देश दिये। आज की बैठक में अनुपस्थित पाये गए अधिकारी एवं कर्मियों को स्पष्टीकरण के साथ वेतन अवरूद्ध करने का जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया। अनुपस्थित पाये गए धनंजय कुमार सहायक अभियंता जिला योजना कार्यालय नवादा, प्रेमानंद कुमार राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय वारिसलीगंज, मनोज कुमार राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय नवादा, ओम प्रकाश राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय सिरदला, राजीव रंजन कार्यपालक सहायक बुधौली प्रखंड पकरीबरावां, रामश्रृंगार पाण्डेय कार्यालय परिचारी नगर परिसर नवादा, कृष्णदेव प्रसाद लिपिक जिला डाक शाखा नवादा, मो0 शकील कार्यालय परिचारी नगर परिसर नवादा जो ईवीएम कोषांग के अधिकारी एवं कर्मी हैं।
आज की बैठक में दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, चन्द्रशेखर आजाद अपर समाहर्त्ता, प्रमोद कुमार भूमि सुधार उप समाहर्त्ता रजौली, राजकुमार सिंहा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा सदर, मो0 अबु परवेज हैदर अली अवर निर्वाचन पदाधिकारी नवादा के साथ-साथ ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी, लिपिक एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:10 दिसंबर 23

rktvnews

राजस्व समन्वय समिति की बैठक में समाहर्त्ता सारण के द्वारा दिये गये कई महत्पवूर्ण निर्देश!प्रत्येक बृहस्पतिवार को अंचलाधिकारी दाखिल खारिज कैप का करें आयोजन-समाहर्त्ता

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 में सहकारिता क्षेत्र के लिए कई प्रोत्साहनों का प्रस्ताव।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलेक्टर ने नगर परिषद का किया औचक निरीक्षण!जनसुनवाई के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाने के निर्देश दिए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 21 अक्टूबर से प्रारंभ होगी नामांकन प्रक्रिया!30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे अभ्यर्थी।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने प्रगतिरत यूनिटी मॉल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में गति लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment