RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को ‘विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज’ पहलका शुभारंभ करेंगे।

नई दिल्ली/10 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 दिसंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकित भारत @2047: युवाओं की आवाज’पहल का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री देश भर के राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित करेंगे। यह इस पहल के शुभारंभ का प्रतीक होगा।
प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण देश की राष्ट्रीय योजनाओं, प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के निर्माण में देश के युवाओं की सक्रिय रूप से सहभागिता है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप, ‘विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’पहल देश के युवाओं को विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण में विचारों का समावेश करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यशालाएं विकसित भारत @2047 के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा करने के लिए युवाओं को शामिल करने की प्रक्रिया आरंभ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी।
विकसित भारत@2047 का लक्ष्य भारत को स्वाधीनता के 100वें वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस दृष्टिकोण में विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है, जिनमें आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में पूर्व चेयरमैन डॉ जी.डी. सिंह की 83 वीं जयंती मनाई गई।

rktvnews

झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टैक्ट्स की शुरूआत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 फरवरी 26

rktvnews

बक्सर जिला न्यायालय में मना संविधान दिवस।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment