RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एजुकेट गर्ल्स संस्था ने नामांकन अभियान के जरिए 37320 लड़कियों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित।

लखनऊ/उत्तर प्रदेश (मुस्कान 24×7)03 नवंबर।एजुकेट गर्ल्स एक गैर-लाभकारी संस्था है जो भारत के ग्रामीण और शैक्षिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों की शिक्षा के लिए समुदायों को जुटाने पर अपना ध्यान केंद्रित करती है। संस्था लड़कियों की शिक्षा तक पहुंच और गुणवत्ता में सुधार करने के लक्ष्य के साथ उत्तर प्रदेश में कार्य कर रही है। पिछले कुछ महीनों से संस्था ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर नामांकन अभियान के जरिए 37320 लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया है ।
नामांकन अभियान के लिए संस्था ने 275238 घरों मे सर्वे किया था। नामांकन अभियान में स्कूल प्रबंधन समिति की कुल 1640 बैठकों के साथ 2420 ग्राम शिक्षा सभा और मोहल्ला मीटिंग्स का आयोजन किया गया। संस्था ने यह अभियान चित्रकूट, कौशांबी, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, सोनभद्र, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, महाराजगंज, कुशीनगर,बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर जिलों में प्रशासन की अमूल्य मदद से सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है।
एजुकेट गर्ल्स संस्था के ऑपरेशन्स हेड विक्रम सिंह सोलंकी ने कहा, “संस्था शिक्षा से वंचित बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार और प्रशासन के साथ एक सहज साझेदारी के माध्यम से, शिक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने और नामांकन बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था। परिणामस्वरूप, हम इस अभियान के माध्यम से शिक्षा से वंचित लड़कियों को सफलतापूर्वक प्रेरित कर सकें।”
संस्था गांव स्तर पर मोहल्ला बैठक, बाल सभा और घर-घर संपर्क अभियान चलाते है और नामांकन संबंधी जरूरी दस्तावेज बनाने में मदद करती है। संस्था ने समुदाय को जागृत करने के लिए और नामांकन गतिविधियों की जानकारी देने के लिए शिक्षा रथ चलाए और गांव स्तर पर आधार कैम्प का आयोजन किया था। संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर, टीम बालिका स्वयंसेवक और कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक और जागृत रैली के माध्यम से समुदाय को शिक्षा से वंचित बालिकाओं का नामांकन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

सीतामढ़ी:नशामुक्ति अभियान को गति देने और आम –आवाम को नशे से मुक्त करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सीतामढ़ी में 23 नवंबर को नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन दौड़ का होगा आयोजन।

rktvnews

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रोड शो।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:राज्य रैंकिंग में पारु का परचम बरकरार, राज्य में फिर बना नंबर वन अंचल—डीएम बोले: बाकी अंचल लें प्रेरणा, मिशन मोड में करें काम

rktvnews

महेन्द्रगढ़:यादगार पलों के साथ 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024 का समापन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत भारतीय उद्योग परिसंघ के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक जैन, सी.आई.आई. के उपाध्यक्ष माधव सिंघानिया से विचार विमर्श किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने G.G.I.C कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ प्रदान किया।

rktvnews

Leave a Comment