
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र एवं युवा संगठनों के आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को आरा रेलवे स्टेशन परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व छात्र नेता आलोक रंजन ने किया, जबकि संचालन जिला परिषद सदस्य भीम यादव ने किया। इन्होंने शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। भीम यादव ने कहा कि छात्रों और युवाओं की मांगों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है। अनुराग पाण्डेय ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी को युवाओं की प्रमुख समस्याएं बताते हुए इनके समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।अभिषेक द्विवेदी तथा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के शोधार्थी रजनीश यादव ने भी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में अपनी बातें रखीं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की।प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य सोनू रजक, हरिफन यादव, तुषार विजेता, धनजीत यादव, अमित ठाकुर, तेजू त्यागी, प्रिंस ठाकुर, विकास, गांगुली, विकू प्रधान, मुन्ना सम्राट, अनुज, विजय, रवि सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा उपस्थित थे।
