RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:बैंक ऑफ इंडिया ने किसान दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम।

किसानों के बीच लगभग छह करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृति पत्र वितरित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 जुलाई।बैंक ऑफ इंडिया, चतरा द्वारा शनिवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) सह प्रशिक्षण भवन सभागार में किसान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बैंकिंग सेवाओं, कृषि वित्तपोषण एवं सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक समृद्धि एवं आत्मनिर्भर कृषि को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया, प्रधान कार्यालय के महाप्रबंधक अमिताभ बनर्जी ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया किसानों के सर्वांगीण विकास एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), कृषि ऋण, डिजिटल बैंकिंग एवं बैंक की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध होने से कृषि उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

अंचल प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने कृषि वित्तपोषण एवं वित्तीय समावेशन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार बताते हुए बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एहसान अहमद, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मृत्युंजय बक्शी, कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक तथा जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं, आजीविका संवर्धन एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसान माह के तहत स्वीकृत लगभग छह करोड़ रुपये के कृषि ऋण के स्वीकृति पत्र किसानों के बीच वितरित किए गए। ऋण प्राप्त करने वाले किसानों ने बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनकी कृषि गतिविधियों को गति मिलेगी तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायता प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना, बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा कृषि एवं बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रबंधक नरेंद्र कुमार, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एहसान अहमद, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री मृत्युंजय बक्शी, कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखा प्रबंधक, अधिकारी एवं जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related posts

राजस्थान:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान- कुचामन के सोलाया में एक लाख टन अवैध खनन निर्गमन पर 3 करोड़, रेलमगरा के खटुकड़ा में एक करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी लगाई।

rktvnews

स्वीप से संबंधित कार्य विधियों के संबंध में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

जिला प्रशासन द्वारा अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर व्यवसायी संघ की हुई बैठक, इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने का लिया निर्णय।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:ग्रीन इलेक्शन कैंपेनिंग: पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया लोकतंत्र का महापर्व।

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय सभागार में सी-विजिल ऐप संबंधित प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment