RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई।भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ी आपराधिक वारदात में जमानत पर जेल से बाहर आए हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात टिपुरा गांव के समीप उस समय हुई, जब वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजेश यादव के खिलाफ अपहरण, रंगदारी, डकैती और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे तथा उन्हें पहले बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस ने अभी किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

छपरा:वैश्य समाज छपरा का होली मिलन समारोह।

rktvnews

दरभंगा:बहादुरपुर के प्रेमजीवर पंचायत में डी.एम. व एस.एस.पी. के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

राजस्थान:प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बागपत:जिला कारागार बागपत का निरीक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के धमतारी जिले में भूमि संसाधन विभाग के सचिव नरेंद्र भूषण ने वाटरशेड विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

rktvnews

Leave a Comment