
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून।एनसीसी बी और सी सर्टिफिकेट के लिए सीएटीसी कैंप का आयोजन 5 बिहार बटालियन, आरा की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय, बिहिया में संपन्न हुआ।
कैंप का उद्घाटन एवं समापन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कैंप में महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कर्नल ने कैंप के दौरान कैडेट्स के बीच अनुशासन, एकता एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। कैंप में अनेक प्रशिक्षण और प्रतियोगिता हुई। महिला महाविद्यालय की कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा टंग ऑफ वार में महाविद्यालय की कैडेट्स को मेडल मिला। महाविद्यालय की छात्रा रिया कुमारी को सर्वोत्तम कैडेट्स में चुना गया।एनसीसी ऑफिसर डॉ. स्मिता कुमारी ने भी कैंप में भाग लिया।बेस्ट कैडेट्स तथा मेडल के लिए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित तथा अन्य शिक्षकों ने सभी कैडेट्स को बधाई दिए तथा अपनी प्रसन्नता व्यक्त किए।
