
RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)31 मई।आज विश्व तम्बाकु निषेध दिवस के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय,बक्सर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महाविद्यालय प्राचार्य की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव सह सीनेट सदस्य डॉ० विनोद कुमार सिंह,प्राचार्य डॉ० कृष्ण अली अलवर्ट,कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया ।
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के सचिव सह सीनेट सदस्य डॉ० विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा तंबाकू सेवन से होने वाली मौतों को रोकने और प्रभावी नीतियों की वकालत करने के लिए 1987 में यह प्रस्ताव पारित किया गया था। क्योंकि दुनिया भर में हर साल तंबाकू से जुड़ी बीमारियों (जैसे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारी) के कारण 80 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा देते हैं कारण की नशा एक ऐसी बुराई है जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाती है, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधा बनती है। प्राचार्य डॉ० कृष्ण अली अलवर्ट ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करना है कि कोई भी व्यक्ति इस नशा का शिकार न हो।
उक्त अवसर पर सहायक प्राध्यापक उपेन्द्र कुमार सिंह,मदन सिंह, अधिवक्ता हरेंद्र कुमार सिंह
महाविद्यालय कर्मी जगन्नाथ राम मदन सिंह एवं छात्र साजिद खान, रविरंजन तिवारी, अनन्या कुमारी, गीता कुमारी, अजमेरी खातून इत्यादि लोग उपस्थित थे ।
