RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राजद के एमएलसी प्रत्याशी सोनू कुमार राय के समर्थन में बैठक में बनी रणनीति।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अप्रैल।भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान परिषद् उपचुनाव की तैयारी के क्रम में इंडिया गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सोनू कुमार राय के पक्ष में महत्वपूर्ण बैठक होटल समृद्धि, आरा में राजद भोजपुर के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।संचालन प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान ने किया। बैठक में इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
एमएलसी प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने कहा कि यह उपचुनाव पंचायत और नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों के सम्मान, हक और अधिकार की लड़ाई है। वर्षों से उनके अधिकारों की अनदेखी की गई है। हमें पूरी ताकत के साथ गांव-गांव जाकर उनसे जुड़ना है, उनकी समस्याओं को समझना है। साथ ही जनता के मुद्दों को मजबूती देनी है। इंडिया गठबंधन की एकजुटता और जनप्रतिनिधियों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम इसी के बल पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा, पेंशन और मानदेय वृद्धि के सवाल पर मजबूती से लड़ेंगे।जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज की बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संगठन पूरी तरह सक्रिय, संगठित और चुनाव के लिए तैयार है। पंचायत से लेकर नगर निकाय तक सभी जनप्रतिनिधियों का समर्थन हमें मिल रहा है।
पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक सीट का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों के सम्मान का चुनाव है। इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ मैदान में है और हम सब मिलकर इस चुनाव को ऐतिहासिक जीत में बदलेंगे। आरा सदर के पूर्व विधायक मो. नवाज आलम उर्फ अनवर आलम ने कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि विचारधारा और भविष्य की दिशा तय करने का निर्णायक क्षण है। हमें भावनात्मक नहीं, संगठित और रणनीतिक होकर लड़ना है। पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और स्थानीय प्राधिकार के प्रतिनिधि अपने अधिकारों के लिए एक मजबूत आवाज चाहते हैं। सोनू राय इस आवाज को बुलंद करने का कार्य करेंगे।भाकपा माले के पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि हम सभी घटक दल पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे। 20 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे,
बैठक में पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, अरुण यादव, भाई दिनेश, चंद्रदीप सिंह, राजू यादव, किशोर कुणाल, सीपीआई जिला सचिव कामरेड अभ्युदय, जिप अध्यक्ष आशा देवी, लाल बिहारी सिंह, वीआईपी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद, राजद प्रवक्ता आलोक रंजन, युवा राजद जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, जिप सदस्य भीम यादव, हरिफन यादव, सोनू रजक, जिप्सा आनंद, मदन चंद्रवंशी, आरती देवी, रजनीश यादव, धनजीत यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह, मुखिया गुड्डू यादव, वीर बहादुर यादव, राम ईश्वर सिंह, राम सुभग बिंद, प्रो. सियाराम राय, सुदेश्वर यादव, शिव प्रसन्न यादव, चंद्र भूषण यादव, विनोद चंद्रवंशी, दिलराज प्रीतम, कयामुद्दीन अंसारी, अमित बंटी समेत कई पंचायतों के जनप्रतिनिधि सहित नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने युवाओं से उचित कौशल प्राप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि हिमालयी राज्यों में स्टार्टअप की ऐसी अपार संभावनाएं हैं जिनका पता लगाया जाना बाकी है।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय/समीक्षा समिति की बैठक।

rktvnews

सौ वर्ष पूरे करने वाले मैथिली और हिन्दी के एक मात्र साहित्यकार थे पं गोविन्द झा!निधन पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई शोक-सभा, पत्रकार अंजनी तिवारी को भी दी गई श्रद्धांजलि ।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफ्रीकी.एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (AARDO) की कार्यकारी समिति के 77वें सत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु विभिन्न कोषागों का गठन।

rktvnews

जयपुर:मदरसों में आधुनिक शिक्षण देना अनिवार्य वरना पंजीकरण होगा रद्द- शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग

rktvnews

Leave a Comment